विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लगाया गया पौधा

गया
संवाददाता अशोक शर्मा

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लगाया गया पौधा


 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एच. के गुप्ता, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार) के मार्गदर्शन में 29वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गया (बिहार) द्वारा उच्च विद्यालय हथियार, ग्राम हथियार, छमाछम वाटर पार्क तथा उसके समीप, एवं वाहिनी के दूरदराज कार्यक्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीण की उपस्थिति में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण के सबंध में जागरूक किया गया और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई से वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी हो रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है एवं प्रकृति पर प्रतिकूल दुस्प्रभाव पड़ रहा है साथ ही वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी हो रहा है I पर्यावरण प्रदूषण के चलते लोग तमाम असाध्य बिमारियों के शिकार हो रहे है I पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन निरोग व खुशहाल रहेगा, सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की जरूरत है I इससे जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजों पर प्रतिकूल असर हो रहा है I जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ना कि पेड़ों की कटाई जिस तरह से देश में विकास कार्य हो रहा है, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यमार्ग एवं ग्रामीण सड़क के बनने से कई पेड़-पौधों की कटाई बड़ी मात्रा में की जा रही है ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़-पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे बचेगी ऐसे में हमें एकजूट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा तथा वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण करना होगा  
   
इस कार्यक्रम के दौरान 29वीं वाहिनी के द्तीय कमांडेंट श्री टी. राजेश पॉल, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार उप कमांडेंट, श्री आशीष कुमार, उप कमांडेंट व अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी, श्री विनय कुमार पासवान, प्रधानाचार्य, उच्च विद्यालय हथियार तथा छमाछम वाटर पार्क के संचालक श्री मोहित सेठ एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।