गया बिहार
संवाददाता अशोक
गीता कुमारी हत्या काण्ड में पांच व्यक्ति को पुलिस ने की गिरफ्तार, इमामगंज थाना की है मामला
इस वक्त की बड़ी खबर इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में 72 घंटे के अंदर इमामगंज थाना के द्वारा कसीयाडीह गीता कुमारी हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए इस घटना से जुड़े पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते बुधवार को इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकटिया पंचायत के परासिया पटेल गांव के पतरकी आहार पर एक दलित युवती का पेड़ से लटका शव मिला था। जिसमे मृतिका की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कशियाडीह के स्वर्गीय सरदारी भुइयां के पुत्री गीता कुमारी के रूप किया गया था।
इस घटना के संबंध में 30 मई को मृतका के भाई द्वारा इमामगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें भाई ने बताया कि उसकी बहन घर से बाहर गई थी जो काफी देर हो जाने के बाद भी नहीं आई काफी खोजबीन करने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो अगले दिन सुबह में कुछ ग्रामीणों के द्वारा बोला गया कि एक लड़की का शो परासिया पटेल के पास पतरकी आहार पर एक पेड़ से लटका हुआ है उसके बाद जाकर भाई ने देखा तो पाया कि वह शव उसकी ही बहन की है । उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष इमामगंज एवं इमामगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को अंततः परीक्षण हेतु मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इस कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्वेदन तथा घटना कार्य करने में संयुक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थाना अध्यक्ष इमामगंज इमामगंज थाना के और पुलिस पदाधिकारी कमी तथा तकनीकी शाखा गया पुलिस पदाधिकारी कमी को शामिल किया गया तथा एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम को घटना स्थल को निरीक्षण हेतु भेजा गया उक्त गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष के आधार पर घटना में संचालित आप प्राथमिक अभियुक्त संजीत कुमार को प्राथमिक की दर्ज होने के 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में इस कांड में अपनी संलिप्त स्वीकार करते हुए बताया कि मेरा प्रेम प्रसंग मृतिका के साथ चल रहा था जिस कारण अपने घर पर बुलाया था लेकिन रात्रि में झगड़ा होने के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या करसन को पेड़ से लटका दिया अभियुक्त संजीत कुमार के निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों मनीष कुमार, रामजीत कुमार, नीतीश कुमार तथा आकाश कुमार जो सभी कसियाडीह मैगरा थाना के निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया अब प्रशासन द्वारा आगे की अग्रसर करवाई की जा रही है।