सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जनता और दूकानदार है परेशान
थाना पुलिस गस्ती और 112 वाहन एवं बाइक गस्ती से नहीं पड़ रहा है चोरी की घटनाओं पर कोई असर
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज नगर पंचायत के हरिखंड गाँव में अज्ञात चोरों के द्वारा अलग अलग तीन घरों एवं एम एच एम महाविद्यालय के आगे नव निर्मित शिवालय मंदिर में चोरी की घटनाओं का अंजाम देने की एक सनसनी खेज मामले प्रकाश में आई है। जिसमें लाखों रुपए मूल्य के गहने, नगदी राशि, कपड़ा, बर्तन एवं एक एलसीडी के अतिरिक्त नव निर्मित शिवालय मंदिर के उपर लगा किमती पीतल धातु से निर्मित एक दर्जन त्रीशुल की चोरी करने की बात सामने आई है। वैसे प्रतिदिन सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में कुछ न कुछ चोरी की घटना होने की सूचना आती रहती है। जिससे जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।
मालुम हो कि सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में लगभग प्रति दिन हो रही चोरी की घटनाओं से जहाँ एक ओर जनता व दूकानदार परेशान है वहीं सोनबरसा राज थाना पुलिस को इससे कोई लेना देना नहीं है। आश्चर्य की बात तो यह है कि चोरी की रिपोर्ट तक थाना में पुलिस दर्ज नहीं करती है, बोलते हैं चोर को कहाँ खोजिएगा। फलस्वरूप चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर रहता है और मनोबल बढ़ने के कारण लगातार चोरी की घटना हो रही है। चोर घर, दूकान और देवस्थान में कोई फर्क नहीं समझ रहा है। जहाँ मन होता है हाथ साफ कर लेता है।
जबकि सोनबरसा राज थाना पुलिस को फिलहाल सभी सुविधा सरकार उपलब्ध करवा रखी है। नहीं पुलिस पदाधिकारी का कमी है, नहीं पुलिस बलों की कमी है और नहीं गस्ती वाहन की ही कमी है। बावजूद लगातार हो रही चोरी की घटना हो रही है और पुलिस मुकदर्शक बनी बैठी है। जिससे जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।