दस वर्षों से दरदर भटक रहे हैं शिक्षक नहीं हो रही है योगदान वेतन भी है स्थगित
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नरेश साह ने कहा शिक्षक को परेशान करने की मामला उठाया जाएगा सदन में नहीं चलेगी पदाधिकारी का मनमानी
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय महुआ बाजार का शिक्षक दीपक कुमार दीप लगातार 10 वर्षों से शिक्षा पदाधिकारियों एवं बीडीओ का बना हुआ है कोपभाजन, फलस्वरूप दरदर भटक रहे हैं शिक्षक दीपक कुमार दीप, योगदान से हैं वंचित एवं वेतन है ठप।
मालुम हो कि शिक्षक दीपक कुमार दीप एक आवेदन पत्र सहरसा जिला पदाधिकारी, कोशी प्रमण्डल सहरसा के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना- बिहार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सोनबरसा राज, और प्रखण्ड प्रमुख सोनबरसा राज को देकर विद्यालय में योगदान दिलवाने, लम्बित मामले को जांच कर खत्म करने, सेवा पुस्तिका एवं लम्बित वेतन देने हेतु गुहार लगाया है।
ज्ञात हो कि अधिकारियों को दिए गए आवेदन पत्र में शिक्षक दीपक कुमार दीप ने लिखा है कि मुझ पर 10 वर्षों से कई प्रकार का आरोप प्रत्यारोप अकारण लगाकर एवं प्रपत्र क का गठन कर मुझे सेवा से वंचित कर सभी वेतन स्थगित कर दिया गया है साथ ही साथ सेवा पुस्तिका को भी गुम कर योगदान से वंचित कर दिया गया है। फलस्वरूप मैं उस दिन से सभी कार्यालय दौर दौर कर परेशान हो गया हूँ। जब मैं जिला प्रधिकार सहरसा गया तो मुझे विभाग द्वारा समर्पित-पत्र द्वारा जानकारी मिली कि मेरा अन्य विद्यालय में योगदान हेतु पत्र पूर्व तिथि में ही निर्गत की जा चुकी थी। लेकिन मुझे अद्यतन पत्र हस्तगत नहीं कराया गया और उक्त पत्र की योगदान हेतु वैद्यता 30 दिन की रखी गयी। जिससे उक्त पत्र पर योगदान सम्भव नहीं है। और तो और महोदय इससे पूर्व विवादित एवं आरोपित विद्यालय में योगदान हेतु कई अनगिनत पत्र कार्रवाई पत्र निर्गत किये गए, और जब मुझे नये विद्यालय में स्थानांतरित पत्र निर्गत किये गए तो मुझे एक भी पत्र हस्तगत नहीं कराये गये। मैं लम्बे समय से विभाग को पत्र के माध्यम से ससमय सभी मामलों की सूचना देता रहा हूँ। लेकिन विभाग द्वारा अद्यतन कोई भी निर्णय/समाधान नहीं किया गया है। अत: श्री मान से प्रार्थना है कि मुझे विद्यालय में योगदान हेतु पत्र निर्गत कराने की कृपा की जाय एवं मेरे लंम्वित मामलों को मुझे शामिल करते हुए जांच आदेश, सेवा पुस्तिका एवं लम्बित वेतन देने हेतु अग्रतर कार्रवाई हेतु आदेश देने की कृपा की जाए।
सनद रहे कि राष्ट्रीय जतना दल के प्रदेश नेता नरेश साह ने उक्त शिक्षक पर मनगढंत आरोप लगा कर 10 वर्षों से शिक्षक दीपक कुमार दीप को परेशान करने की घोर निंदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल में इस तरह की हरकत होना स्वाभाविक बात है, लेकिन राजद इस सवाल को सदन में उठवाने की काम करेगी यदि शिक्षक दीपक कुमार दीप के साथ न्याय नहीं किया जाता है तो, उन्होंने कहा कि यह स्थानीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का मनमानी है, जो कदापि बर्दाश्त करने योग्य बात नहीं है।