गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
जेल में हुए संदिग्ध मौत, परिजनो ने हत्या की आशंका जताई, अक्रोसित हो कर शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
गया जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के ग्राम लखन पुर निवासी रतन कुमार सिन्हा की जेल में संदिग्ध मौत हो जाने से परिजनो ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोसित हो कर शव के साथ अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट पर रख कर सड़क जाम कर दिया और न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को झूठी केस में फंसा कर जेल भेजवा दिया था। आज तड़के करीब पांच बजे जेल से कॉल किया गया की आपके परिवार की तबियत बिगड़ गई है, मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए तो अस्पताल के कर्मियों ने कहा कि दो सिपाही इनको यहां छोड़कर चले गए, जेल में ही इनकी मृत्यु हो गई थी। इनका ईसीजी भी किया गया था जिसमे इनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी थी।
जब हमलोग यहां आए तो अस्पताल प्रशासन कोई भी कागजात देने से इंकार कर दिया।
बाइट 1