काशनगर थाना पुलिस ने छापामारी कर दो सौ पचास पीस कारतूस के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
सिमरी बख्तियारपुर पुलिस अनुमण्डल के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता में विस्तार से दिया जानकारी
पुलिस की उक्त कार्रवाई से पुलिस महकमा सहित जनता में है खुशी की माहौल
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सहरसा जिला के काशनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के साम्हरबासा गाँव निवासी कैलाश महतो के घर छापामारी कर 315 बोर के 250 कारतूस के साथ कैलाश महतो को गिरफ्तार कर एक सनसनी खेज मामले को प्रकाश में लायी है। बताया जाता है कि कैलाश महतो का भाई उदय महतो फौज में हवलदार के पद पर कार्यरत है। वह जब भी छूट्टी में घर आता था तो अवैध रूप से कारतूस आदि लाकर कैलाश महतो को देता था और कैलाश महतो उक्त अवैध कारतूस आदि का बिक्री अधिक किमत पर किया करता था।
मालुम हो कि प्रेसवार्ता में सिमरी बख्तियारपुर पुलिस अनुमण्डल के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि काशनगर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के साम्हरबासा गाँव निवासी कैलाश महतो हथियार और कारतूस का अवैध बिक्री का कारोबार करता है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सिमरी बख्तियारपुर पुलिस अनुमण्डल के इंस्पेक्टर मोहम्द शूजाउद्दीन, काशनगर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, दारोगा सत्येंद्र कुमार और पुलिस बलों को सामिल किया गया। उसके बाद साम्हरबासा गाँव निवासी कैलाश महतो का घर की घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई। जैसे ही भारी मात्रा में पुलिस को कैलाश महतो ने देखा भागने की कोशिश किया लेकिन उपस्थित पुलिस बलों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। छापामारी के दौरान घर के अन्दर से करीब 250 पीस जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
ज्ञात हो कि एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कैलाश महतो ने अपना अपराध पूछताछ के क्रम में स्वीकार करते हुए कहा है कि उसका भाई उदय महतो फौज में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और 1880 राकेट सुकता आर्मी कैंट सिलीगुड़ी में पदस्थापित है। उसका भाई उसे कारतूस आदि लाकर देता था और उसके द्वारा उस सामान का वह बिक्री अधिक किमत पर किया करता था। एसडीपीओ श्री ठाकुर ने बताया कि उसके फौजी भाई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु पत्राचार किया जा रहा है। अवैध रूप से कारतूस रखना और बिक्री किये जाने के विरुद्ध एक मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कैलाश महतो को न्यायायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेजा जा रहा है। काशनगर पुलिस को मिली सफलता से पुलिस महकमा में काफी खुशी व्याप्त है। वहीं काशनगर थाना क्षेत्र की जनता में भी पुलिस की उक्त कार्रवाई से खुशी की माहौल देखा जा रहा है।