सर्प दंष से चार बच्चों का माँ की हुई उपचार के दौरान सोनबरसा राज अस्पताल में मौत जिसने खबर सुना आहें भरने लगे सोनबरसा राज में छाई मातम
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । नगर पंचायत सोनबरसा राज के वार्ड क्रमांक 16 निवासी मंगरु विश्वास की पत्नी बबली देवी की मौत सर्प दंष से हो गई। वह लगभग 36 वर्ष की थी तथा चार बच्चों की माँ थी। मौत की खबर फैलते ही जो सुना वही आहें भरने लगे, जिधर लोगों ने मौत की खबर सुना मातम पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बबली देवी अपने परिवार को खाना खिलाने के क्रम में घर में बनी छज्जी पर रखा आम उतार रही थी कि इसी कड़ी में एक विषैला सर्प ने उसे डंक मार दिया। उक्त घटना के बाद आनन-फानन में बबली देवी को परिवार के लोगों ने सोनबरसा राज अस्पताल उपचार के लिए ले गया। कहा जाता है कि सोनबरसा राज अस्पताल के डाक्टर ने जैसे ही जांच किया उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते ही परिवार के लोगों में मातम छा गया। सोनबरसा राज थाना पुलिस सूचना के बाद सोनबरसा राज अस्पताल पहूंच शव को अपने कब्जा में ले उसे पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज कार्रवाई में जूट गयी है। ज्ञात हो कि सोनबरसा राज अस्पताल में डाक्टर द्वारा सर्प दंष की शिकार महिला बबली देवी की जांचों उपरांत मृत घोषित की खबर पर अस्पताल परिसर और मृतिका की घर पर नागरिकों की भीड़ जूट गयी। एक दूसरे लोग आपस में बात करते देखे गए कि जो स्वच्छ और अच्छी विचार का होती है ईश्वर पहले उसे ही उठा लेते हैं। अब वह चार बच्चों का देखभाल कौन करेंगे। लगातार तेज गर्मी होने के कारण सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में सर्प का विचरण काफी अधिक हो जाने से साथ ही साथ सर्प दंष की मामला सुन लोगों में भय व्याप्त है।