संवाददाता अशोक शर्मा
आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुटा स्वराज पार्टी
बिहार के औरंगाबाद,गया,अरवल,जहानाबाद,रोहतास,पटना एवं नालंदा के हजारों कार्यकर्त्ता जुटे थे। समारोह से पहले स्वराज पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने शहीद जगतपति स्मारक पर माल्यार्पण किया। फिर हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्त्ताओं ने बैंड बाजा के साथ रोड शो किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद भी स्वराज पार्टी के कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित थे। रोड शो के दौरान बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री स्व. श्रीकृष्ण सिंह, बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद एवं ओबरा के पूर्व विधायक संत पदारथ बाबू के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। रोड शो का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष सोम प्रकाश,कामता प्रसाद,कुमुद रंजन,कमल गुप्ता,अरविंद जयसावल,महेन्द्र प्रसाद ऊर्फ लाल बाबू एवं लक्ष्मण सिंह कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सोम प्रकाश एवं संचालन रवि राज एवं दीपक कुमार दाँगी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह की शुरूआत दीप-प्रज्जवलन एवं स्वराज गीत के साथ हुआ। समारोह में पहुँचे सभी सदस्यों का स्वागत ओबरा प्रखण्ड अध्यक्ष कुमुद रंजन ने स्वागत भाषण से किया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंह एवं डॉ राम नाथ सिंह मौजूद थे। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोम प्रकाश ने कार्यक्रम में आने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। वही सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (I.G.) उमेश सिंह ने सोम प्रकाश को पुलिस परिवार का हिस्सा बताते हुए उनके ईमानदारी एवं त्याग का प्रशंसा करते हुए कार्यकत्ताओं को धन्यावद दिया और सोम प्रकाश को 2025 के चुनाव में फिर से जीताकर विधान सभा भेजने का आह्वाह्न किया। वही सेवानिवृत बैंक पदाधिकारी डॉ राम नाथ सिंह ने स्वराज पार्टी को देश के विकल्प के रूप में बताते हुए जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने को कहा। समारोह के दौरान पार्टी ने पार्टी में सेवा दे चुके वयोवृद्ध सदस्यों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव,कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद,औरंगाबाद जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,गया जिलाध्यक्ष रामचंद्र शाह,जहानाबाद जिलाध्यक्ष बालेश्वर यादव,नालंदा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार,पटना जिलाध्यक्ष विनय भूषण कुमार,ओबरा प्रखणड अध्यक्ष कुमुद रंजन, पार्टी प्रवक्ता वीरेन्द्र कुमार, युवा स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष रंधीर सिंहा,छात्र स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार दाँगी, सतोष ठाकुर,सलाउद्दीन अंसारी,चंदन यादव, राम वचन सिंह, जयनंदन पासवान,डॉ अलोक,तपेश्वरी देवी,हरिनाथ सिंह,अवधेश सिंह,अशोक सिंह,अखिलेश सिंह,मिथलेश सिंह,प्रमोद शर्मा,संतोष सरोज समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया और अगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वाह्न किया।