गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ की वट सावित्री की किया पूजा, मांगी मन्नतें
गया जिला के बाराचट्टी,डुमरिया । प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत के अवसर पर गुरुवार को सुहागिनों ने श्रद्धा और विश्वास के माहौल में व्रत रखकर अपने अखंड विवाहित जीवन के लिए पूजा अर्चना की।पारंपरिक श्रृंगार के साथ सुहागिन महिलाओं ने बांस की बनी डलिया में पूजन सामग्री लेकर वट सावित्री पूजन अनुष्ठान विधि विधान के साथ की। जेठ की भीषण गर्मी के चिलचिलाती धूप के बीच नंगे पैर पूजा की डाली लिये सुहागिन मंदिर और बरगद के पेड़ों तक पहुंची और पूजन की। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में
वटवृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने डाला में मौली, रौली, कच्चा धागा, भिंगोया चना,फल,फुल,धूप आदि लेकर वट वृक्षों के नीचे एकत्रित व्रती महिलाओं ने सत्यवान सावित्री की कथा सुनी तथा वट वृक्ष की परिक्रमा कर उसमें कच्चे धागे को लपेट कर अखंड सौभ्याग्यवती बने रहने की कामना की।