बालू लोड एक अनियंत्रित टेलर के चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक की मौके पर हुई मौत

गया बिहार 
संवाददाता अशोक शर्मा

बालू लोड एक अनियंत्रित टेलर के चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक की मौके पर हुई मौत


गया जिला के बहेरा थाना क्षेत्र के एन एच 99 डोभी चतरा मार्ग में कोठवारा के पास टेलर के चपेट में आने से एक  चिकित्स्क की मौत। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार एक बालू लदा टेलर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH 02BL1626 जो बालू घाट से बालू लेकर जा रहा था, जाने के क्रम में बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा में टेलर के चपेट में आने से एक की  मौत हो गईं है । मृतक व्यक्ति की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के महकार निवासी  पी•के डॉक्टर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया की यह घटना करीब सायं आठ बजे की है। टेलर की रफ्तार तेज होने के कारण यह घटना घटित हुई है।