सोनबरसा राज थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । आज दिनांक 14 जून 2024 को बकरीद पर्व को लेकर सोनबरसा राज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार, सहित थाना के पदाधिकारी और गण्यमान नागरिकों तथा राजनीतिक दल के नेताओं व पत्रकारों ने भाग लिया।
सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि बकरीद पर्व को लेकर हमसभी आज शांति समिति की बैठक कर रहे हैं। यह बैठक इसलिए हमसभी को आज इसलिए करना पड़ रहा है कि कुछ असमाजिक तत्वों को लेकर अपने समाज में अशांति फैल जाती है। इसलिए ऐसे असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना हमसभी लोगों को आवश्यक है। ताकि ऐसे तत्वों के कारण समाज को कोई नुकसान नहीं हो और बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जाए। जैसा कि सुनने में बात आई है कि इस इलाकों में कभी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है लेकिन उसके बावजूद सतर्कता बर्तन की आवश्यकता है ताकि असमाजिक तत्वों को कहीं से भी कोई लाभ नहीं मिल सके। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा क़ायम रहने से समाज और देश की विकास होता है। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के दिन सभी दिनों के अनुपात पुलिस गस्ती वाहन काफी सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा पैदल गस्ती दल एवं दो पहिया वाहन से भी गस्ती दल सक्रिय रूप से कार्य करेगी साथ ही साथ विभिन्न चौक चौराहे पर भी गस्ती दल कार्यरत रहेगी। यदि किसी भी प्रकार की संदेह कोई भी घटना को लेकर हो तो आपसभी से आग्रह है कि आप थाना को या बीडीओ, सीओ साहब को सूचना देने का कार्य करेंगे ताकि हमसभी वैसे असमाजिक तत्वों से शीघ्र निपटने का कार्य कर सकें। ताकि समाज पर कोई असर नहीं हो। पुलिस आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार है सिर्फ आपसभी का सहयोग और सूचना की आवश्यकता है।
इसी तरह से सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि शांति समिति की बैठक एक तरह से बहुत मैयने रखता है। उक्त बैठक से एक दूसरे का व्यवहार, परिचय और समाज में हो रही घटनाओं की जानकारी सहित असमाजिक तत्वों के सम्बन्ध में जानकारी मिलती है। साथ ही साथ भाईचारा क़ायम रखने की सबसे बड़ा अस्त्र है। उन्होंने कहा कि सतर्कता तो रखना ही पड़ता है यदि सतर्कता नहीं रखेंगे तो असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ जाएगी और फिर समाज को बंटने में कोई देरी नहीं लगती है और फिर जब इसपर मंथन करते हैं तो पछतावा के सिवाय कुछ भी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सभी दिन भाईचारा क़ायम रखा वह एक दिन में गलत कैसे हो सकता है। इसका मतलब है कि वह असमाजिक तत्वों के कारण गलत बहकावे में जरुर आ जाते हैं। इसलिए सतर्कता बहुत ही जरुरी है। हमसभी को चाहिए कि असमाजिक तत्वों पर नजर रखें, सोसलमिडिया के बहकावे में नहीं आवें और कुछ भी गलत महशुस हो तो प्रशासन को उस सम्बन्ध में शिघ्र जानकारी व सूचना दें। यदि हमसभी को कोई भी सूचना मिलती है तो हमसभी प्रशासन ऐसे तत्वों से निपटने के लिए सक्षम हैं। मैं जबतक रहूंगा समाज में द्वेष और कुरितियों को नहीं आने देंगे। सिर्फ आपसभी का सहयोग चाहिए। प्रशासन आप समाज के साथ है। हमसभी का काम ही है कि समाज को शांति, सदभाव और सुरक्षा तथा विकसित करने में सहयोग देना।
मालुम हो कि बैठक में उपस्थित जनता, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक स्वर से कहा कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में हमसभी समुदायों के लोग एक दूसरे के पर्व में मिल जुल कर पर्व मनाते आए हैं, यहाँ पर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और शायद होगी भी नहीं यदि कोई गलत सूचना मिली तो प्रशासन को शिघ्र जानकारी देने का काम करेंगे। लेकिन पर्व के दिन गस्ती तेज करने की कृपा करेंगे।
ज्ञात हो कि बैठक में समाजसेवी अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, कुमार मौवलेश सिंह, मंटुन सिंह, नगर पंचायत सोनबरसा राज के चैयरमेन मनीष कुमार, राजद के नरेश साह, सुधीर यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव साह, अशोक यादव, पुर्व सरपंच सत्यदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह, भाकपा नेता अशफाक आलम, पत्रकार सुनील कुमार साह, बिजय सिंह, वार्ड पार्षद जयकुमार रजक, अधिवक्ता शलेन्द्र सिंह आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।