सोनबरसा राज प्रखण्ड में एनडीए की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सोनबरसा राज प्रखण्ड में एनडीए की जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सभी नेताओं ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता की खबर रखने वाले की होती है जीत, हमलोग लगातार इसी तरह से जनता की दुखसुख में साथ रहेंगे

कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2025 की विधनसभा चुनाव भी एनडीए आसानी से जीत दर्ज करेंगी

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने, मधेपुरा लोकसभा से दूसरी बार श्री दिनेश चंद्र यादव के सांसद बनने साथ हीं आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आज भारतीय जनता पार्टी सोनबरसा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष शालिग्राम मिश्र के अध्यक्षता एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के संचालन में एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा चण्डी स्थान, विराटपुर मंदिर परिसर में एक दूसरे को    अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर एवं नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, दिनेश चंद्र यादव के नाम के जयकार जय घोष के साथ जश्न मनाया गया। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह लगातार तीसरी जीत देश के गरीब शोषित वंचितों की जीत है जो यह समझते हैं कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से ही इस देश का विकास हो सकता है। 
मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने कहा कि जिस तरह से जनता ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है और जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास क्या है उस विश्वास पर हम लोग खड़े उतरेंगे और फिर से 5 साल देश को आगे बढ़ाने एवं अपने राज्य बिहार के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। 
 
इस अवसर पर अतिथि के रूप में नगर पंचायत सोनवर्षा के चेयरमैन सह भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनीष कुमार जी, जदयू के वरिष्ठ नेता रतन कुमार सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश मानस जी, जदयू नेता प्रमोद सादा, घनश्याम सिंह, राकेश भगत, राजीव सिंह, पूर्व मुखिया अरुण मंडल, देवेंद्र मिश्र पप्पू , शिव कुमार, पिंटू मिश्रा, संजीत कुमार सिंह, धीरेंद्र नारायण सिंह, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, विलास कुमार, विजय झा, नीलांबर झा, नीतीश कुमार, सुभाष कुमार सिंह, छोटू सिंह, दिलीप यादव, वीडियो सिंह, वीरभद्र सिंह, रानू सिंह, गोलू सिंह, मयंक, कुंदन सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुशील सिंह, दिलखुश यादव।