पतरघट के घोघनपट्टी गाँव से सुपौल अपने दोस्त के यहाँ गया एक युवक आज तक वापस नहीं हुआ अपने घर पत्नी सहित परिवारजनों का रो रो कर है बुरा हाल
पतरघट थाना पुलिस मामला दर्ज कर पा ली है अपने फर्ज का निर्वाह, नहीं कर रही है कोई कार्रवाई जनता में है आक्रोश
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सहरसा जिला के पतरघट थाना क्षेत्र अन्तर्गत घोघनपट्टी गाँव से दिनांक 18/04/2024 को सुपौल गए रोशन कुमार नामक युवक आज तक वापस नहीं लौटा अपने गाँव, पत्नी सहित परिवारजनों का रो रो कर है बुरा हाल। पत्नी ने पतरघट थाना में करवाई है मामला दर्ज। पुलिस की सुस्ती से जनता में है आक्रोश।
बताया जाता है कि गायब रोशन कुमार की पत्नी गूंजन देवी ने पतरघट थाना में एक आवेदन पत्र देकर अपने पति को पाने हेतु गुहार लगायी है। पतरघट थाना को दिया गया आवेदन पत्र में कहा गया है कि मैं गूंजन देवी पति रोशन कुमार ग्राम घोघनपट्टी वार्ड क्रमांक 02 गोलमा पूर्वी थाना पतरघट जिला सहरसा का स्थाई निवासी हूँ । यह कि मेरे पति अक्सर बाहर काम करने हेतु आते जाते रहते थे। दिनांक 18/04/2024 को समय लगभग दिन के 02 मुझे यह कहकर गए कि मैं सुपौल जा रहा हूँ। मेरे दोस्त के बहन की शादी है। घर से जाने से पहले मोबाइल फोन से अपने दोस्त से बातें भी करते थे। मैं भी शादी विवाह में सुपौल जा रहे हैं एक दो दिन में घर वापस आ जाएंगे। दिनांक 24/04/2024 तक मुझे मेरे पति से मोबाइल फोन पर बात भी हुआ है मुझे यह ऐसे मालूम नहीं है कि किस दोस्त से बात करते थे और दोस्त कहाँ का रहने वाला है। मुझे इतना पता है और बताकर की मैं सुपौल जा रहा हूँ। दिनांक 24 /04/2024 को ना तो मुझे मोबाइल फोन किया ना ही कोई बात चीत हुउ है। जब भी मैं अपने पति को फोन लगाती है तो मोबाइल का स्विच आफ बता रहा है। मुझे बस इतना ही पता है। उनका तीन मोबाइल फोन नम्बर उपलब्ध हुआ है जो इस प्रकार से है:- (1) 7489829219 (2) 94300476574 (3) 979965 7580 ये तीनों नम्बर मेरे पति के पास है तीनों नम्बर आफ बता रहा है। मुझे काफी चिंता हो रही है। अतः श्री मान से प्रार्थना है कि उक्त बातों को देखते हुए उचित कानून कार्रवाई कर उचित न्याय करने की कृपा की जाए।
ज्ञात हो कि पतरघट थाना पुलिस ने पतरघट थाना काण्ड संख्या 80/2024 दिनांक 08/05/24 को धारा 365भ आदवि के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन आज तक पुलिस कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा सकी है। जिससे जनता में आक्रोश है।