नगर पंचायत सोनबरसा के कार्य प्रणाली को लेकर वार्ड पार्षदों से लेकर जनता है नाराज आरटीआई बाजी शुरू
वार्ड क्रमांक 02 के वार्ड पार्षद जय कुमार रजक ने आरटीआई के मध्यम से मांगा वर्ष 2023-2024 तक की आय व्यय का व्योरा, मची खलबली
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा नगर पंचायत के कार्यकाल से जहाँ एक ओर जनता खुश नहीं दिख रही है वहीं नगर पंचायत सोनबरसा के वार्ड पार्षद भी अपने अधिकारियों एवं मुख्य तथा उप मुख्य पार्षद से नाराज चल रहे हैं। फलस्वरूप वार्ड पार्षदों ने अब आर टी आई कागजातों से नगर पंचायत सोनबरसा की आय व्यय व्योरा की मांग करने पर विवश् हो गया है।
बताया जा रहा है नगर पंचायत सोनबरसा के वार्ड क्रमांक 02 के वार्ड पार्षद जय कुमार रजक ने नगर पंचायत कार्यालय सोनबरसा को आर टी आई कागज के द्वारा मांग किया है कि नगर पंचायत सोनबरसा में बिहार सरकार की ओर से वर्ष 2023 एवं 2024 में कितनी राशि प्राप्त हुई है एवं किस किस मद में कितनी राशि व्यय की गई है। व्यय की गई राशि का व्योरा वार्ड सहित का अभिप्रमाणित छाया प्रति उपलब्ध कराने की कृपा की जाए।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत सोनबरसा का गठन दो पंचायत सोहा और सोनबरसा राज को मिला कर किया गया है। जबसे दोनों पंचायत की कार्य पंचायत व्यवस्था से अलग हुआ है जनता को एक अदना सा मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी महिनों संघर्ष करना पड़ रहा है। सोनबरसा राज प्रखण्ड के सांख्यिकी पदाधिकारी खगेश कुमार के प्रभार में चल रही मृत्यु प्रमाण पत्र की कार्य से जनता में काफी नाराजगी देखी जा रही है। जनता कहती है कि एक तो मेरा आदमी का निधन हो गया और अब उनके द्वारा अर्जित कुछ धन सम्पति को भी बचाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है तो सांख्यिकी पदाधिकारी खगेश कुमार बेवजह विभिन्न प्रकार की नियम हमलोगों को पढ़ा कर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में परेशान और देरी करते हैं। जबकि पंचायत के सभी पूर्व मुखिया, सरपंच और वर्तमान के वार्ड पार्षद और मुख्य पार्षद अपना मनतव्य दे देते हैं एवं शपथ पत्र भी दिया जाता है। उसके बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत समय पर नहीं किया जा रहा है। जबकि ऐसी व्यवस्था पंचायत राज व्यवस्था में नहीं थी। ग्राम सचिव स्वयं जांच कर शिघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया करते थे।
सनद रहे कि जबसे नगर पंचायत सोनबरसा का गठन हुआ है तब से सोनबरसा राज और सोहा पंचायत की विभिन्न विकास कार्य ठप पड़ गया है। नगर पंचायत सोनबरसा के द्वारा यदि कुछ वार्डों में छोटी छोटी सड़क निर्माण कार्य भी किया गया है तो वह एक माह बाद से ही टूटना शुरू हो गया है। नहीं लाईट की व्यवस्था, नहीं पेयजल और नहीं शौचालय की व्यवस्था, नहीं जल निकासी हेतु नाला की व्यवस्था और नहीं आवास निर्माण कार्य की ही कोई कार्य हो रही है। जबकि कहा जाता है कि लाखों रुपए की खर्च नगर पंचायत सोनबरसा में किया गया है लेकिन सरजमी पर मात्र एक कचरा साफ़ सफाई कार्य के अतिरिक्त कुछ नजर नहीं आ रही है। फलस्वरूप कई बिन्दुओं को लेकर नगर पंचायत सोनबरसा की कार्य प्रणालियों से वार्ड पार्षदों में आक्रोश देखा जा रहा है।