जनता की सूचना पर पहूंची पुलिस अज्ञात महिला की शव किया बरामद भेजा पोस्टमार्टम के लिए सहरसा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा राज थाना पुलिस ने जनता की सूचना पर थाना क्षेत्र के बरैठ पंचायत अन्तर्गत तमकुल्हा गाँव के बहियार से एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय महिला की शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मालुम हो कि उक्त मामले की जानकारी तब मिली जब शव से निकल रही दुर्गंध, बदबू से तमकुल्हा गाँव की बहियार की वातावरण दूषित हो गई और बहियार में आने जाने वाले लोग शंका जताया कि कहीं किसी का शव तो नहीं है। उक्त शंका को लेकर लोगों ने सोनबरसा राज थाना पुलिस को सूचना मोबाइल पर दिया।
सूचना पर तमकुल्हा गाँव बहियार पहूंची पुलिस ने बहियार में पैदल आवाजाही के लिए बने रास्ते के बगल में मकई के ठठेरा के नीचे एक महिला की शव बरामद किया। शव को देखने से लग रहा था कि कई दिनों पूर्व इसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए मक्के की ठठेरा में दवा दिया गया था। स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे।
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकता है। शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।