94.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कार का किया गया जप्त

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा

94.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कार का किया गया जप्त

डोभी समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल स्थित उत्पाद विभाग अधिकारियों ने एक कार से 94.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जीटी रोड सूर्य मंडल चेक पोस्ट पर झारखंड की ओर से आने वाली सभी  छोटी बड़ी वाहनों की जांच उत्पाद विभाग के द्वारा की जाती है जांच के दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक कार को तलाशी लिया गया तो तलाशी के दौरान रेड डॉट कंपनी के 228 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही वाहन को जप्त कर लिया गया है जांच के उपरांत मौके पर अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जीत नारायण कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उत्तम कुमार, अंजन कुमार, गृह रक्षक दल मौके पर उपस्थित थे कार चालक सहित  दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक विनीत कुमार उम्र 21 वर्ष  जिला नालंदा दूसरा गौतम कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष ग्राम सिंघाना थाना सिंघम जिला समस्तीपुर के रहने वाले है।झारखंड के चौपारण से समस्तीपुर ले जा रहे थे डोभी चेक पोस्ट होते हुए यह जानकारी निरीक्षक प्रणेश कुमार ने पत्रकारों को बताया उन्होंने बताया कि अब राज्य में चुनाव खत्म हो गई है शराब तस्कर तस्करी करने में तेजी ला रहे हैं। चुनाव खत्म होते ही शराब  कि तस्करी तुल्य पड़ रहा है।