इमामगंज के कुजेशर पंचायत में पानी की घोर किल्लत, 7 वार्ड के 7 महादलित टोला में नहीं पहुँचा नल जल, अब टैंकर से पहुचाया जा रहा है पानी

गया बिहार 
संवाददाता अशोक शर्मा

इमामगंज के कुजेशर पंचायत में पानी की घोर किल्लत, 7 वार्ड के 7 महादलित टोला में नहीं पहुँचा नल जल, अब टैंकर से पहुचाया जा रहा है पानी 

गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में कई गांव में पानी की घोर किल्लत है, यही नहीं सबसे ज्यादा महादलित समाज के टोला में पानी की समस्या बरकरार है, इमामगंज प्रखंड के कुजेशर पंचायत के महादलित टोलो में पानी के लिए लोग तरस रहे है, यहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि 7 वार्ड में पानी पहुंचाया गया है लेकिन महादलित टोलो में पानी नहीं पहुंचाया गया है, जिसकी वजह से हम लोग को पानी की काफी समस्या हो रही है, लेकिन कुजेशर पंचायत के मुखिया के द्वारा सभी महादलित टोलों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। महादलित टोला के ग्रामीणों का कहना है कि 4 महीने से पानी की काफी समस्या है।  पिछले एक महीने से टैंकर के माध्यम से मुखिया जी के द्वारा पानी मुहैया कराया जा रहा है, पानी के लिए काफी इंतजार करते रहते हैं यह टैंकर सभी सातों वार्डों में दिन भर पानी पहुंचाता है पानी नहीं आता है तो प्यासे रहते हैं, घर का कोई भी काम नहीं होता है। गांव में एक चापाकल है वह भी सूखा हुआ है और एक कुआं है वह भी सूखी हुई है। इस संबंध में स्थानीय कुजेशर पंचायत के मुखिया अजित कुमार उर्फ पिंटू लाल बताते हैं कि हमारे यहां सात वार्ड है। सभी वार्डों में पिछले मुखिया के द्वारा सभी 7 वार्ड के पानी पहुचाया गया है लेकिन यहां के सभी महादलित टोला में पानी नहीं पहुंचाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि पीएचडी के द्वारा इन महादलित टोला में भी पानी पहुंचाया जाए, फिलहाल अभी हम टैंकर के माध्यम से सभी सातों वार्डों के टोला में पानी पहुंचा रहे हैं। वही इस संबंध मे स्थानिक ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग बिन खाए भूखे रह सकते हैं। लेकिन हम लोगों को प्यासा नहीं रह जाता है। या तो मुखिया अजीत बाबू के पहाड़ पर पानी भरपेट किए लगे मिलेत हैं। जगरा से हमेशा प्यास बुझात ही। पानी न रहे के चलते हमने एक हफ्ता न नहा ही। हम सरकार से मांग करते हैं कि यहां पर पानी पीने के लिए चापाकल किया जाए। और नल जल योजना को दुरुस्त कर घर में पानी पहुंचाया जाए।