60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जप्त

60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक बाइक जप्त

सोनवर्षा राज संवाददाता 
ह्रषिकेश कुमार 

सोनवर्षा राज (सहरसा) प्रखंड के बसनही थाना पुलिस ने रविवार को गस्ती के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को 60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बावत बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मनीष कुमार पिता कारी शर्मा एवं क्षत्रि शर्मा पिता शिव शर्मा दोनों ग्राम कवईया थाना आलमनगर जिला मधेपुरा को 60 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक  हिरासत मे भेजा जा रहा है।