20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार

20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार
 
सोनवर्षा राज संवाददाता 
ह्रीषिकेश कुमार 

सोनवर्षा राज (सहरसा) प्रखण्ड क्षेत्र के बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार युवक को 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बावत बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि बसनहीं थाना कांड संख्या 109 / 24 दिनांक 07/06/24 धारा -30 ए / 41 मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 का प्राथमिक कि अभियुक्त रविंद्र कुमार पिता योगेंद्र महतो सा0- झाझरी थाना- ग्वालपाड़ा जिला- मधेपुरा को एक मोटरसाइकिल के साथ 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थुस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।