बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी 16 मतो से प्राजीत
पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारीत
गया से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
पूर्व सांसद विजय कुमार मांझी की कुर्सी जाते ही बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख रहे देवरानी देवी की कुर्सी चली गई, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार एवं पंचायत प्रखंड विकास पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा कराए गए मतदान में आज प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी बुरी तरह से प्राजित हो गई । उनके खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव 16 मतों से पारित हो गया विदित हो की 17 पंचायत समिति सदस्यों वाले बाराचट्टी प्रखंड के 11 समिति सदस्यों के विगत 10 जून को प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस परिवेश में आज मतदान कराया गया जिसमें प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी के पक्ष में महज एक मत मिला जबकि विपक्ष में 16 मत डाले गए गौरतलब है कि 2021 में संपन्न पंचायत चुनाव में तत्कालीन सांसद विजय कुमार मांझी की पत्नी देवरानी देवी को प्रखंड प्रमुख बनाया गया था। इस दौरान उनके क्रियाकलापों पर समिति के सदस्यों ने देसी जुबान से सवाल उठाते रहे लेकिन हाल के संपन्न लोकसभा चुनाव में सांसद विजय कुमार मांझी की टिकट कटते ही पंचायत समिति सदस्यों की देवरानी देवी मुखर होने लगी थी जिसका परिणाम आज सामने आया।
बाइट 1
बाइट 2