अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए की सामान सहित दूकान हुआ स्वाहा दूकानदार हुआ बेरोजगार

अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए की सामान सहित दूकान हुआ स्वाहा दूकानदार हुआ बेरोजगार

एम एच एम कालेज के सामने आनलाईन दूकान में लगी थी आग, छात्र छात्राओं को भी फोटो कापी करवाने के लिए बढ़ी परेशानी

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । नगर पंचायत सोनबरसा राज वार्ड क्रमांक 04 में स्थित एम एच एम कालेज सोनबरसा राज के सामने गेट स्थित तथा सोनबरसा राज - सहरसा मुख्य मार्ग के किनारे एक आनलाईन सेंटर में रात के समय अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग में लाखों रुपए की सामान सहित लकड़ी से निर्मित दूकान भी जलकर बर्बाद हो गया है। 
मालुम हो कि लोगों को जबतक में आग लगने की सूचना मिली और लोग घटना स्थल पर पहूंचते तब तक में सभी सामान और लकड़ी से निर्मित दूकान जलकर राख़ हो चुकी थी। 
अग्नि पिड़ित आनलाईन दूकान का दूकानदार चंदन कुमार यादव ने बताया कि दूकान में रखे एचपी व एप्सन कम्पनी की दो प्रिंटर, पांच कार्टिज, चार इंक की बोतल , 06 बंडल फोटो पेपर, करीब दो हजार रुपये मुल्य की कापी व कलम, लेमिनेशन मशीन तथा एक फ्रीज तथा कई महत्वपूर्ण कागजात आग की भेंट चढ़ गयी। 
ज्ञात हो कि अग्नि पिड़ित आनलाईन दूकान का मालिक चंदन कुमार यादव इसी दूकान के सहारे अपने परिवार का भरणपोषण करता था। आगजनी की यह घटना ने दूकानदार को भारी मुशिबतों में डाल दिया है। वहीं कालेज में पढ़ने आए छात्र छात्राओं को भी फोटो कापी और अन्य कार्य करवाने के लिए एक संकट पैदा कर दिया है।