बायपास सड़क मार्ग और पुल निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से जनता में है आक्रोश हर समय बाजार में लगी रहती है जाम की समस्या
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज नगर पंचायत के दूर्गा स्थान चौक से मनौरी चौक तक की एन एच 107 बायपास सड़क मार्ग की निर्माण कार्य इस वर्ष भी पूरा होने की उम्मीद नहीं है। जिसका वजह जनता ने प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान नहीं देना और संवेदक के द्वारा कार्य में शिथिलता सामिल बताया जा रहा है। उक्त बायपास सड़क मार्ग निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं होने से मनौरी चौक स्थित तिलावे नदी पर निर्मित पुल पर भी आवाजाही का कार्य बाधित है। फलस्वरूप सिमरी बख्तियारपुर जाने आने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोनबरसा राज बाजार से गुजरने वाली एन एच 107 सड़क मार्ग पर दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है।
मालुम हो कि सोनबरसा राज बाजार से गुजरने वाली एन एच 107 सड़क मार्ग पर बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो उसके लिए बाजार के दूर्गा स्थान चौक से बायपास सड़क मार्ग का निर्माण कार्य की व्यवस्था सरकार द्वारा किया गया, जो मनौरी गाँव होते हुए मनौरी चौक स्थित एन एच 107 सड़क मार्ग में मिलाया गया है। यदि उक्त बायपास सड़क मार्ग का निर्माण हो जाती है तो सोनबरसा राज बाजार में वाहनों से सड़क जाम होने की स्थिति से निजात लोगों को मिल जाएगी। वहीं मनौरी चौक स्थित तिलावे नदी पर निर्मित पुल चालू होने से सिमरी बख्तियारपुर जाने आने में लोगों को आसानी होगा। लेकिन वर्षों से निर्माणाधीन बायपास सड़क मार्ग और पुल के पूर्ण रुप से निर्माण कार्य नहीं होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना एवं मंथर गति से सड़क निर्माण कार्य होने के कारण जनता में आक्रोश व्याप्त है।