भारत फाइनेंस बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने लूटा एक लाख अठारह हजार रुपये

भारत फाइनेंस बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े तीन नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने लूटा एक लाख अठारह हजार रुपये

सड़क लूट कांड में फिर हुई वृद्धि से जनता में है भय का माहौल

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के काशनगर थाना अन्तर्गत मौरा - खाड़ा  सड़क मार्ग पर पुलिया के समीप तीन अज्ञात नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर भारत फाइनेंस बैंक कर्मी से लगभग 1 लाख 18 हजार रुपये लूट लिया। लोकसभा चुनाव के बाद पुनः लगातार सड़क पर शुरू हुई लूटपाट की घटनाओं से जनता में भय व्याप्त है। 

मालूम हो कि भारत फाइनेंस बैंक कार्यालय महुआ बाजार के कर्मी बेगुसराय जिला के अमन कुमार ने काशनगर थाना क्षेत्र से राशि वसूली कर अपनी बाइक से महुआ बाजार बैंक कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान मौरा - खाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर एक पुलिया के समीप एक हीरो स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन अज्ञात नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोक कर जेब में रखे 1 लाख 18 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। काशनगर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जूट गयी है।