बैंक के द्वारा समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र की पोषाहार राशि आवंटन नहीं करने से सेविकाओं में आक्रोश

बैंक के द्वारा समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र की पोषाहार राशि आवंटन नहीं करने से सेविकाओं में आक्रोश

सेविकाओं ने बैंक पर लगायी आरोप कहा बैंक की मनमानी के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र की संचालन में होती है बाधा उत्पन्न

बाल विकास परियोजना विभाग कहती है कि मेरे विभाग से समय पर सभी बैंक में आवंटित कर दी जाती है राशि

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । बैंक की मनमानी और उदासीनता के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र पर ससमय विभिन्न प्रकार की लाभ नहीं दी जा सकती है बच्चों को बताया जाता है कि सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की पोषाहार की राशि समय पर बैंक के द्वारा सेविका को नहीं देने से केंद्र पर पोषाहार वितरण करने में हो रही है परेशानी। उक्त बावत सेविका कुमकुम देवी, उषा देवी, मीना कुमारी, पल्लवी कुमारी ने आदि ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा समय पर पोषाहार की राशि भारतीय स्टेट बैंक में भेज दिया जाता है, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सेविका को वह पोषाहार की राशि समय पर नहीं दिया जाता है, जिससे पोषाहार वितरण करने में विलम्ब एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं का यह भी आरोप है कि हमलोग केन्द्र को बंद कर इस चिलचिलाती -कड़कड़ाती धप व गर्मी में बैंक जाते हैं और बेरंग वापस आना पड़ता है, इसलिए बैंक के कर्मी के उपर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग हमलोग करती हूं। वहीं बाल विकास परियोजना विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केन्द्र की सभी राशि ससमय विभिन्न बैंकों को राशि आवंटन कर दिया जाता है।