आंगनबाड़ी केन्द्र बनी सोनबरसा राज प्रखण्ड में लूटखसोट केन्द्र जनता को नहीं मिल रही है लाभ

आंगनबाड़ी केन्द्र बनी सोनबरसा राज प्रखण्ड में लूटखसोट केन्द्र जनता को नहीं मिल रही है लाभ

निर्धारित स्थान पर केन्द्र नहीं चलने से महादलित समुदाय में सरकार के प्रति है आक्रोश

आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका रेखा देवी की निधन के बाद आंगनबाड़ी केन्द्र की पौशक क्षेत्र के जनता व बच्चों को सभी सुविधा मिलना हुआ बंद

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा नगर पंचायत के मनौरी गाँव में अवैध तरीके से चल रही आंगनबाड़ी केन्द्र पर बाल विकास परियोजना विभाग की ध्यान नहीं जाने से महादलित समुदाय की जनता में है आक्रोश, कहा अब हमलोग करेंगे धरना प्रदर्शन। वहीं मनौरी गाँव के पूर्व वार्ड क्रमांक 13 और वर्त्तमान में वार्ड क्रमांक 06 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 13 की आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका रेखा देवी की निधन 23 मार्च 2024 को होने के बाद आजतक बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा कोई भी पहल नहीं करने से जहाँ एक ओर उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र की बच्चे और जनता लाभ से वंचित हो गया है वहीं पौशक क्षेत्र की जनता में बालविकास परियोजना विभाग पर आक्रोश व्याप्त है। 
मालुम हो कि मनौरी गाँव के वार्ड क्रमांक पूर्व का 09 और वर्त्तमान का वार्ड क्रमांक 05 छोटी मुशहरी 01 की आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नम्बर 06 में चल रही है। जबकि वार्ड क्रमांक 12 एवं नया वार्ड क्रमांक 06 छोटी मुशहरी 02 की आंगनबाड़ी केन्द्र भी वार्ड क्रमांक 06 में ही चल रही है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि दोनों पौशक क्षेत्र की दूरी बहुत अधिक रहने वर्त्तमान केन्द्र से बावजूद कागज पर सभी कुछ सही दिखाया जा रहा है। जबकि दोनों में से किसी आंगनबाड़ी केन्द्र के पौशक क्षेत्र का बच्चा उक्त केन्द्र पर नहीं आते हैं और नहीं उन्हें कोई लाभ मिल रही है। 
इसी तरह से मनौरी गाँव के पूर्व वार्ड क्रमांक 13 और वर्त्तमान में वार्ड क्रमांक 06 एवं केन्द्र संख्या 13 की सेविका रेखा देवी की 23 मार्च 2024 को निधन होने के बाद से आंगनबाड़ी केन्द्र बंद परी हुई है। जिससे पौशक क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। 
ज्ञात हो कि वैसे सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति बहुत खराब है। सभी काम कागज पर ही चल रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि यदि कोई पदाधिकारी भी जब जांच करने के लिए किसी केन्द्र पर जाते हैं तो पूर्व में ही उक्त केन्द्र या क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका को सूचना स्थानीय विभाग के द्वारा दे दिया जाता है। फलस्वरूप जांच प्रक्रिया से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। तभी तो जनता आंगनबाड़ी केन्द्र को लूटखसोट केन्द्र कहती है।