सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल सहरसा सदर अस्पताल हुआ रेफर
साईकिल सवार युवकों को बचाने में स्वयं हुआ गम्भीर रूप से घायल
सोनबरसा राज के बायपास सड़क मार्ग पर नवयुवकों के द्वारा बराबर बेवजह किया जाता है साईकिल रेस
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा राज नगर पंचायत स्थित एन एच 107 सड़क मार्ग बायपास पर साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक हुआ गम्भीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उपचार हेतु सोनबरसा राज अस्पताल उपचार हेतु ले गया। जहाँ घायल बाइक सवार युवकों का स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं सोनबरसा राज थाना पुलिस ने बाइक जप्त कर कार्रवाई में जुट गयी है।
मालुम हो कि घायल बाइक सवार युवकों की पहचान काशनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव निवासी जयकांत कुमार व अमित कुमार के रूप में की गई है। जिसमें अमित कुमार का हालत काफी गम्भीर बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि जयकांत कुमार अपने टीवीएस राइडर बाइक से अपने एक साथी अमित कुमार के साथ ट्रैक्टर का टायर बनाने के लिए सोनबरसा राज बाजार आ रहा था कि उक्त दुर्घटना घटी।