मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण रुप से मतदान की प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में शान्तिपूर्ण रुप से मतदान की प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 57.20 से 60 प्रतिशत तक मतदान होने की खबर मिली है। वैसे मतदान की प्रतिशत और अधिक बढ़ती लेकिन मतदान पर्ची का वितरण नहीं होना, मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब हो जाना और बुथों की दूरी अधिक रहने के कारण सैकड़ों मतदाताओं का मताधिकार  का प्रयोग नहीं होना मुख्य कारण माना जा रहा है। मतदान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय खबर की सूचना नहीं है। 
मालुम हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित बुथ संख्या 125 हिन्दी मध्य विद्यालय पूर्वी भाग में कुल मतदाताओं की संख्या 1337 में 371 पुरुष और 367 महिला मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। जिसका प्रतिशत 57.20 आंका गया है। लगभग इसी तरह से प्रखण्ड क्षेत्र में मतदान होने की सूचना मिली है।