रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
ईलाजरत पीड़ित से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान किया सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत के फोरसाहा गांव वार्ड नंबर 13 निवासी सुबोध पासवान कई बीमारी से पीड़ित होकर अपना ईलाज करवा रहे हैं जिसमें उसे ज्यादा पैसे की जरूरत है लेकिन ईलाज के लिए पैसे जुटा पाना मुश्किल हो रहा है। इस बात की जानकारी जब सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव को मिली तो उन्होंने बैजनाथपुर के निजी मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती सुबोध पासवान से मिलने पहुंचे जहां सारी जानकारी प्राप्त कर गहरा दुःख प्रकट किया साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा की जल्द ही इस गरीब और निःसाहय मरीज को इस भयंकर बीमारी से मुक्त कर दे ताकी अपने परिवार के बीच सुरक्षित पहुंच सके, इसके अलावा पीड़ित के ईलाज के लिए कुछ आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान किए जिससे उनका ईलाज हो सके। बताया जा रहा है की सहरसा विधान सभा क्षेत्र में इन दिनों भावी प्रत्याशी देवानंद यादव गरीब एवम बेसहारा लोगों की सहायता में हमेशा तत्पर रहते हैं लेकिन फिलहाल लोक सभा चुनाव को लेकर चाहते हुए भी ऐसे लोगों की सहायता करने में काफी मुश्किल हो रहा है।