विद्युत विभाग ने विल विपत्र जमा नहीं करने पर तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध की मामला दर्ज

विद्युत विभाग ने विल विपत्र जमा नहीं करने पर तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध की मामला दर्ज

उपभोक्ताओं ने विल विपत्र जमा नहीं करने का कारण मीटर रिडींग गलत होने का लगाया आरोप

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में विद्दुत विपत्र की राशि का भुगतान नही करने एवं चोरी छिपे विद्युत का उपयोग करने के विरुद्ध विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए प्रति दिन विभिन्न क्षेत्रों में गठित जांच दल के द्वारा घर घर जाकर चेकिंग व वसुली का कार्य करने में जुट गई है। यदि विल विपत्र की राशि जमा नहीं किया गया है तो लाईन काट दिया जाता है एवं विल विपत्र जमा नहीं करने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दिया जाता है। 
मालुम हो कि मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड क्षेत्र में विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की गठित जांच दल द्वारा नगर पंचायत सोनबरसा राज सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार छापामारी की जा रही है। गत दिनों विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद द्वारा विद्युत चोरी व राजस्व का बकाया मामले में करीब करीब कई उपभोक्ताओं व अन्य पर एफआईआर दर्ज करते हुए विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया है। 
ज्ञात हो कि कनीय विद्युत अभियंता द्वारा सोनबरसा राज थाना में दिया गया आवेदन पत्र पर नगर पंचायत सोनबरसा राज के रजवाड़ा गाँव निवासी रीना देवी, रविन्द्र यादव और बिनो यादव पर मामला दर्ज किया गया है। रीना देवी के उपर बकाया राशि साढ़े दस हजार रुपये के विरुद्ध करीब 22 सौ रूपये, रविन्द्र यादव के उपर बकाया राशि करीब 9 हजार रुपये के विरुद्ध करीब 6 हजार रुपये तथा बिनो यादब पर बकाया राशि करीब 12.5 हजार रुपये के विरुद्ध और करीब 55 सौ रूपये का फाइन किया गया है। मामला दर्ज होने की खबर पर विद्युत उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग पर आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गलत मीटर रिडींग के कारण हमलोग राशि जमा नहीं कर रहा था। आवेदन पत्र भी विद्युत विभाग को दिया था लेकिन उक आवेदन पत्र पर कोई सुनवाई विद्युत विभाग नहीं कर रही है।