बाप बेटे के झगड़ा को शांत कराने पहुची पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव कई पुलिस कर्मियों हुआ घायल कार्रवाई में चार हुआ गिरफ्तार
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सहरसा जिले का सौरबाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत समदा बाजार में पुलिस पर हमला करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के पश्चात गिरफ्तार कर ली है शेष की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है।
मालुम हो कि पिता और पुत्र के बीच हुई मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस घटना स्थल पर गयी थी। इसी दौरान सौरबाजार पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुट गयी है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रही है कि कैसे पुलिस गस्ती वाहन को लेकर भाग रही है और उसे असामाजिक तत्वों के लोग कैसे खदेड़ रहे हैं। इस हमले में कुछ पुलिस कर्मियों घायल भी हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच मामले को शांत कर मामले की तहकीकात में जुट गए और फिर सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर सभी मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।
ज्ञात हो कि डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि समदा बाजार में बाप बेटे के बीच मारपीट हुई थी। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची थी। पुलिस को देखकर कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा पुलिस पर पथराव करने लगे। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी लगी और घायल हो गई है। उक्त मामले में कुल दो एफ आई आर दर्ज किया गया है। एक मामला घायल वृद्ध व्यक्ति (पिता) भेदी पासवान के फर्द बयान के आधार पर और दूसरा मामला पुलिस पदाधिकारी के बयान पर दर्ज किया गया है। वृद्ध घायल व्यक्ति भेदी पासवान के बयान पर दर्ज मामले में बेटा अनमोल पासवान, पुतोह चंडिका देवी और पुतोह के रिश्तेदारों राजेन्द्र पासवान एंव राजेन्द्र पासवान की पत्नी हीरा देवी कुल चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। जबकि दूसरा मामला पुलिस पदाधिकारी के फर्द बयान पर कुल 23 नामजद एवं 8-10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।