रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
जमीन विवाद के मारपीट में महीला सहित आधे दर्जन ज़ख्मी, सहरसा रेफर
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 चमराही दुहबी गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट चली जिसमें एक पक्ष के महीला सहित आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे परिजन के द्वारा सीएचसी सौर बाजार में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर ज़ख्मी अर्जुन यादव ने बताया की जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी से विगत कई वर्षों से विवाद चल रहा था जिसे कई बार स्थानीय लोगों द्वारा सामूहिक बैठक कर सुलझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर अभिनंदन यादव, अरविन्द यादव, जयकृष्ण यादव, विवेक यादव,मिथिलेश यादव, संजय यादव सहित अन्य लाठी डंडे से लैश होकर आया और गाली गलौज करने लगा जिसे कहने पर सभी मिलकर मारपीट करने लगा जिसमें अजय कुमार, आशीष कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अर्जुन यादव, चंद्रकला कुमारी, सविता देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया जिसे आनन फानन में सीएचसी सौर बाजार में भर्ती कराया गया जहां अर्जुन यादव, अजय कुमार, चंद्रकला कुमारी, सविता देवी के गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सहरसा भेज दिया गया। घटना को लेकर ज़ख्मी ने बताया की अब भी दुसरे पक्ष द्वारा फोन कर धमकी दिया जा रहा है की अगर थाना में आवेदन दिया तो फिर मारपीट करेंगे और कई लोगों को जान से मार देंगे। इसके अलावा ज़ख्मी अर्जुन यादव ने बताया की जब हमलोग को मारपीट कर घायल कर दिया था उसके बाद घर से निकलने के लिए नहीं दे रहा था उसके बाद हमने 112 नम्बर पुलिस वाहन को फोन किया फिर मौके पर पहुंची पुलिस हम लोगों को ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार लाया। ईलाज के बाद ज़ख्मी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही है। जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा फिलहाल सभी सदर अस्पताल सहरसा में इलाजरत है।