मतदाताओं की चुप्पी से उम्मीदवारों में है उथलपुथल की स्थिति परिणाम चौकाने वाली होगी
मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में जातिये समिकरण हुआ फेल धर्म पर वोट लेने वाले अभी से ही मल रहे हैं हाथ
प्रशासनिक व्यवस्था हुई पुरी सात मई 2024 दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया होगी शुरू
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । मधेपुरा लोकसभा चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कल 07 मई 2024 दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से डाले जाएंगे वोट। मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एनडीए के जदयू उम्मीदवार दिनेशचन्द्र यादव और इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार प्रोफेसर कुमार चन्द्रदीप के साथ होना लगभग तय है।
मालुम हो कि इसबार मतदाता एक चौकाने वाली रिजल्ट देने जा रही है जिसका सीधा असर जातिये समिकरण पर जीत की गारंटी लेने वाली पार्टी को गम्भीर रुप से सदमा पहूंचाने वाली है। इसका मात्र एक ही वजह है और वह है जागरुकता, पहले लोग किसी खास पंचायत सेवक का व धनाढ्य लोगों के इसारे पर मतदान कर दिया करते थे जैसा कि चर्चा है लेकिन इसबार मतदाताओं में काफी गम्भीरता देखी जा रही है। पुछने पर बोलते हैं कि एक ही बार परिणाम देख लिजिएगा। फलस्वरूप मतदाताओं की चुप्पी से उम्मीदवारों में काफी उथलपुथल की स्थिति व्याप्त है।