सोहा और देहद गाँव में खुली पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र जनता में छाई खुशी

सोहा और देहद गाँव में खुली पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र जनता में छाई खुशी

आज भी कई ग्राहक सेवा केन्द्र अनाधिकृत रुप से संचालित है सोनबरसा राज बाजार में गाँव की जनता में बैंक अधिकारियों पर है आक्रोश

बैंक की नियम का पालन नहीं कर रहे हैं ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के पश्चात सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के सोहा और देहद गाँव में पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र हुआ स्थापित जनता में छाई खुशी! 
मालुम हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आवंटित ग्राहक सेवा केन्द्र अपने निर्धारित स्थानों पर नहीं संचालित होने से जहाँ एक ओर जनता द्वारा दिया गया बैंक अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर विरोध दर्शाया गया था, वहीं विभिन्न समाचारपत्रों में भी उक्त समस्याओं को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था! फलस्वरूप पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए ऐसे सभी ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए सभी को अपने निर्धारित आवंटित स्थान पर ग्राहक सेवा केन्द्र खोलने का आदेश दिया है! गौरतलब बात यह है कि इसके तहत सोहा और देहद गाँव के दो ग्राहक सेवा केन्द्र जो सोनबरसा राज में संचालित थी वह नियम का पालन करते हुए अपने आवंटित स्थान सोहा और देहद गाँव में पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित कर दिया है! लेकिन अन्य ग्राहक सेवा केन्द्र जैसे मनौरी गाँव की ग्राहक सेवा केन्द्र आदि आज भी नियम का पालन नहीं कर रहा है! अब देखना है कि पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी इसपर क्या कार्रवाई करते हैं! 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के सोहा और देहद गाँव में स्थापित पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र का आईडी बंद रहने पर स्थानीय जनता ने बैंक अधिकारियों से जनता हित में ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी चालू करने की मांग की है!