स्नान के दौरान तीन वर्षीय बालक का सुरसर नदी में डूबने से हुआ मौत परिजनों में मची कोहराम
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के बसनही थाना अन्तर्गत ननौती गाँव स्थित सुरसर नदी में स्नान करने के दौरान गहरा पानी में चले जाने के कारण पानी में डूबने से तीन वर्षीय बालक का मौत हो गई। डूब कर मौत होने की खबर पर परिजनों सहित गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा राज प्रखण्ड के अतलखा पंचायत के ननौती गाँव निवासी उनित मुखिया का पुत्र रिसव कुमार तीन वर्षीय घर के अन्य सदस्यों के साथ घर के कुछ ही दूरी पर स्थित सुरसर नदी किनारे स्नान करने गया था। इस दौरान रिसव कुमार गहरा पानी में चला गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से रिसव कुमार का शव को नदी से बाहर निकाला गया। उक्त घटना की सूचना पर बसनही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम हेतु सहरसा सदर अस्पताल भेज कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक रिसव कुमार की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।