पड़रिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर गबन मामले में प्राथमिकी हुआ दर्ज पुलिस कार्रवाई में जुटी
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के पैक्स में धान अधिप्राप्ति के 4996783 रुपये का गबन मामले में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द्र दाम ने पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक के विरुद्ध सोनबरसा राज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर थाना में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया गया है कि वर्ष 2022-2023 में पड़रिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव व पैक्स प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने किसानों से 284.200 एमटी धान की खरीद किया था। जिसके समानुपातिक सीएमआर 193.258 एमटी बिहार राज्य खाद्य निगम सहरसा को आपूर्ति किया जाना था। जबकि पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव व प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने मात्र 28.713 एमटी सीएम आर बिहार राज्य खाद्य निगम सहरसा को उपलब्ध करवाया। शेष 164.543 एमटी सीएम आर निर्धारित अवधी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक ने सुनियोजित ढ़ंग से 241.975 एमटी धान खुले बाजार में बेचकर 4996783 रुपये सरकारी राशि का गबन कर लिया है।
ज्ञात हो कि मामला दर्ज होने के बाद सोनबरसा राज थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।