सहरसा डीएम और एसपी ने मतदान नियंत्रण कक्ष का लिया जायजा पल पल की खबर लेने हेतु की गई व्यवस्था

सहरसा डीएम और एसपी ने मतदान नियंत्रण कक्ष का
 लिया जायजा पल पल की खबर लेने हेतु की गई व्यवस्था

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार

सहरसा : आज दिनांक 05.05.2024 को लोक सभा आम निर्वाचन 2024 निमित तृतीय चरण में दिनांक:07.05.24 को होने वाले मतदान दिवस के अवसर पर सूचनाओ के संप्रेषण एवम तदनुसार यथोचित कारवाई हेतु 
विकास भवन सभागार में तैयार किये जा रहे नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण जिला निर्वाचन-सह-जिलाधिकारी, सहरसा श्री वैभव चौधरी आई0ए0एस0 एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा श्री हिमांशु आई0पी0एस0 के द्वारा किया गया।निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने मतदान दिवस पर कार्यशील होने वाले नियंत्रण कक्ष में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा  बताया गया कि नियंत्रण कक्ष में विधान सभा-वार पर्याप्त संख्या में  कर्मियो की प्रतिनियुक्ति की गई है।नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी चिन्हित मतदान केन्द्रों पर हो रहे Webcasting का Live Streaming नियंत्रण से अनुश्रवण किया जायेगा।निरीक्षण के समय प्रभारी आई0टी0 प्रबंधक उपस्थित थे।