गरीबों के मसीहा बनकर उभर रहे हैं युवा नेता देवानंद यादव

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

गरीबों के मसीहा बनकर उभर रहे हैं युवा नेता देवानंद यादव

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव इन दिनों लगातार कई पंचायत पहुंचकर दीन दुखियों की हाल चाल जानकर उनके हर दुख में साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वे सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि है क्योंकि उनके पत्नि गुड्डी देवी लगातार रोता पंचायत के मुखिया पद की गरिमा बनाए हुई है जिससे पंचायत की जनता हर बार उसे ही पंचायत के  मुखिया पद पर चुनती हैं क्योंकि वे पंचायत के हरेक जनता को बराबर भाव से देखती है। इसके अलावा पंचायत के जो भी जनता गरीब और लाचार है उसे सरकारी सुविधा के अलावा निजी कोश से भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम करती है जिससे रोता पंचायत के अलावा दुसरे पंचायत की जनता भी बखूबी जानती है। इसको लेकर जब मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव से मीडिया द्वारा पुछा गया की आप अपने पंचायत के अलावा दुसरे पंचायत के जनता के हर दुख सुख में साथ रहते हैं इसका कारण क्या है तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया की सहरसा जिले के हरेक पंचायत की जनता मुझे मान सम्मान देकर बुलाती है तो हम उसे हर दुख और मुश्किल में जो बन पड़ता है सहायता करते हैं इसलिए वे चाहते हैं की देवानंद यादव को अगर सहरसा विधान सभा का नेता चुन लिया जाए तो विधान सभा के हरेक जनता की समस्या का हल संभव है इसलिए जनता की आवाज पर हमने इस बार सहरसा विधान सभा से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और मुझे विश्वास है की जब सहरसा विधान सभा की जनता मुझे चाहती है तो जीत भी सुनिश्चित है इसलिए सहरसा विधान सभा की जनता धन्यवाद के पात्र है साथ ही बताया की विगत दिनों भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए सहरसा विधान सभा क्षेत्र के कई पंचायतों में हजारों जरुरत मंद और गरीब लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया था और इसके अलावा मुझसे जो भी बन पाएगा हम हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे।