क्या लोकसभा चुनाव के बाद योगी की जगह यूपी में नया मुख्यमंत्री लाएगी बीजेपी?, पवन खेड़ा का बड़ा खुलासा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
देश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है.... इसी बीच पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है....पक्ष विपक्ष एक दूसरे को लेकर एक दूसरे पर काफी ज्यादा हमलावर हैं... कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के लिए सीएम की कुर्सी अग्निवीर योजना की तरह है जैसे हर 4 साल में नौकरी खत्म होती है उसी तरह ये लगातार सीएम बदल रहे हैं अब अगली बारी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की है.. इसके साथ ही पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जितना झूठ इन्होंने बोला उतना शायद ही किसी और प्रधानमंत्री ने बोला होगा