मिनी वाटर प्लांट का मोटर जलने से जलापूर्ति ठप
भीषण गर्मी में पानी के लिए है हाहाकार जनता में है आक्रोश
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र सहित नगर पंचायत सोनबरसा में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना चल रही है कागज पर। कहीं पानी आपूर्ति का मुख्य पाईप फटी हुई है तो कहीं नल जल पाईप की टौंटी लगी हुई नहीं है, कहीं पानी वैसे बेकार बह रही है तो कहीं जल आपूर्ति ही नहीं होती है और जहाँ सभी कुछ ठीक है वहाँ समय पर जलापूर्ति ही नहीं किया जा रहा है।
मालुम हो कि विराटपुर पंचायत के वार्ड क्रमांक 09 ठाकुर टोला में सात निश्चय योजना के तहत आमजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्थापित मिनी वाटर प्लांट का मोटर जल जाने के बाद से बीते एक सप्ताह से उपर होने चला है बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था का कोई प्रबंध इस तपती गर्मी के मौसम में भी नहीं किया गया है। जहाँ जल का अतिआवश्यकता है। फलस्वरूप इस वजह से आमजनों को लौह युक्त पानी पीना पड़ रहा है। संवेदक तनुजा कुमारी ने बतायी कि बहुत जल्द मोटर सही करवा कर जलापूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि प्रायः पंचायत में कुछ न कुछ कारण से दर्जनों मिनी वाटर प्लांट केन्द्र या तो बंद है या फिर जलापूर्ति नहीं किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी के मौसम में भी यदि जलापूर्ति नहीं होने की बात सामने आ रही है और कागज पर उक्त प्लांट चल रही है। तो स्पष्ट है कि इसमें सरकारी पदाधिकारी भी सामील हैं। जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है।