रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
शिक्षक पर किया गया जानलेवा हमला, निजी नर्सिंग होम में चल रहा है ईलाज
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत निवासी संजय राय के ऊपर गांव के कुछ युवकों द्वारा चाकू से वार किया गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही अपने दल बल के साथ मैं स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर घायल संजय राय को सीएचसी सौर बाजार लाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा रेफर कर दिया उसके बाद मेरे द्वारा ही सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है जहां ईलाज जारी है। बताया जा रहा है की घायल संजय राय एक शिक्षक है जो अपने घर के बगल स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं इसके अलावा वे सुहथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की चाकू से हमला किया गया है जिससे गर्दन और कंधे पर गहरा जख्म हो गया है। घटना में शामिल दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मौके से चाकू भी बरामद किया गया है, घटना का कारण पुरानी रंजिश प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।