अवैध शराब कारोबार के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

अवैध शराब कारोबार के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना कांड संख्यां 263/24 एवम 282/24 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी उमेश यादव के पुत्र अनमोल कुमार के विरुद्ध सौर बाजार थाना में अवैध शराब अधिनियम के तहत् मामला दर्ज था जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।