सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत सहरसा

 रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस मगंलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की इंदरवा गांव में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार करने के क्रम में उसके परिवार के लोगों द्वारा शोरगुल कर वारंटी को भगा दिया इसी दौरान भगाने में सहायता करने वाले अमरदीप कुमार उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। कांप पुर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला निवासी स्वर्गीय शशि यादव के पुत्र कार्तिक कुमार उर्फ खंडिश को पुर्व के मामले में गिरफ्तार किया गया, जबकि थाना क्षेत्र के सिलेट भरना निवासी नंदलाल मालाकार के पुत्र छोटू मालाकार और नरेश मालाकार को मारपीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।