एक पिस्टल व दो मैगज़ीन तथा आठ कारतूस के साथ अपराधी हुआ गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने आए अपराधी हुआ गिरफ्तार सोनबरसा राज थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए भेजी न्यायायिक हिरासत में सहरसा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के अमृता बुधायगढ़ में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आये एक अपराधी को एक देशी पिस्टल व आठ जिन्दा कारतूस के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। सोनबरसा राज थाना पुलिस ने उक्त अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दी है।
मालुम हो कि मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात बरैठ पंचायत के अमृता बुधायगढ़ निवासी विपीन कुमार के घर पर पतरघट ओपी क्षेत्र के ऊंटी नवटोलिया निवासी पप्पू यादव, भगवान् यादव और मुन्ना यादव अचानक पहूंच कर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर पप्पू यादव ने गोली चला दिया। जिसमें विपीन यादव बाल बाल बच गया।
बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आते देख मौके से भगवान् यादव और मुन्ना यादव बाइक से फरार हो गया। जबकि पप्पू यादव को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल दो मैगज़ीन एवं आठ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त घटना की सूचना पर पहूंची सोनबरसा राज थाना पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़े गए अपराधी पप्पू यादव को हथियार व मैगज़ीन एवं कारतूस के साथ सुपुर्द कर दिया। सोनबरसा राज थाना पुलिस ने उक्त अपराधी पर मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दी है। कहा जाता है कि यदि ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलती तो एक बड़ी घटना को अपराधी अंजाम दे सकता था।