सुबह होते ही मतदाताओं खोज रहे हैं मतदान पर्ची
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्तर पर मतदान पर्ची मतदाताओं को नहीं मिलने से मतदाताओं में नाराजगी देखी जा रही है । सरकारी कर्मी यत्र तत्र मतदान पर्ची मतदाताओं को वितरण कर अपने दाइत्व का किया निर्वाह तो वहीं कई क्षेत्रों में मतदाताओं को नहीं बताया गया है कि किस चुनाव चिन्ह पर मतदान बटन दबाकर करना है लोग मोदी जी का चुनाव चिन्ह कमल छाप खोज रहे हैं जबकि इस क्षेत्र में चुनाव चिन्ह तीर छाप है। मतलब स्पष्ट है कि भाजपा समर्थित पार्टी के लोग मेहनत नहीं किया तो वहीं मतदान पर्ची वितरण कर्मी भी अपने दाइत्व का नीर्वाह नहीं किया है। ऐसे में मतदान की प्रतिशत पाने की बात बेमानी होगी। वैसे मतदाताओं ने मतदान करने हेतु सुबह 6:30 बजे ही तैयार हो अपने घर से निकलना शुरू कर दिया है। अब देखना है कि मतदान पर्ची के बिना कैसे मतदाताओं अपने मत का उपयोग कर पाते हैं। वैसे इसके लिए मतदान में विलम्ब होना स्वाभाविक है।
सहरसा जिला प्रशासन वैसे इसके लिए कई विकल्प कर रखी है वावजूद मतदान पर्ची नहीं रहने से मतदान में गति कम होना स्वाभाविक है।
मालुम हो कि मौसम में तापमान की गिरावट से मतदान की प्रक्रिया शायद सही होने की अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन मतदाताओं की चुप्पी से उम्मीदवारों का हौस उड़ रही है कि आखिर मतदान किसके पक्ष में होगी।
ज्ञात हो कि सहरसा जिला प्रशासन की ओर से मतदान की सभी प्रक्रिया पुरी कर ली गई है, चप्पा चप्पा पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था देखने को मिल रही है। क्षेत्र में गस्ती दल चलना शुरू हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसबार मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के उम्मीदवारों में खुशी के बदले उथलपुथल की स्थिति है और सभी के आश मतदाताओं पर टिकी हुई है।