सोनबरसा राज प्रखण्ड के ई० किसान भवन प्रांगण में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन किसानों ने प्रशिक्षण में लिया भाग
प्रखण्ड क्षेत्र में चलाए जा रहे विभागीय योजनाओं की दिया गया जानकारी
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सोनबरसा राज प्रखण्ड के ई० किसान भवन प्रांगण में आज दिनांक 31/05/2024 को प्रखण्ड स्तरीय खरीफ प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खरीफ 2024 अन्तर्गत सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में चलाए जा रहे विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। खरीफ फसलों में मुख्यतः मोटे अनाज और मक्का पर विशेष जोर दिया गया।
मालुम हो कि इस कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। (1) अरविन्द कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, (2) खगेश कुमार प्रखण्ड सांख्यिकीय पदाधिकारी, (3) मोहम्द फैयाजुल हक प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, (4) राजेश कुमार सिंह उप परियोजना निदेशक आत्मा सहरसा, (5) मोहम्द सौकत अली प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, (6) विजय कुमार झा एसी, (7) निरंजन कुमार झा एसी, (8) प्रमोद कुमार एसी, (9) अजय कुमार एसी, (10) श्रीमती अर्चना कुमारी एसी, (11) श्रीमती रंजू कुमारी एसी, (12) माधवानन्द सहायक तकनीकी प्रबंधक, (13) श्रवण कुमार सिंह किसान सलाहकार, (14) गोपाल कुमार सिंह किसान, (15) अमरेन्द्र सिंह किसान एवं अन्य दर्जनों किसानों उपस्थित थे।