महिला के साथ मारपीट व हाथ का हड्डी तोड़ने के आरोप में पिता पुत्र हुआ गिरफ्तार गया जेल

महिला के साथ मारपीट व हाथ का हड्डी तोड़ने के आरोप में पिता पुत्र हुआ गिरफ्तार गया जेल

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने थाना काण्ड संख्या 83/2024 दिनांक 21/05/2024 धारा 341,323,379,354,(‌B) 325,504,34 भादवि का प्राथमिकी अभियुक्त (1) सुनील यादव पिता स्वर्गीय नूनूलाल यादव (2) प्रशांत कुमार पिता सुनील यादव दोनों ग्राम+पोस्ट सोहा राजवाड़ा , वार्ड क्रमांक 02 थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया है। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में सोनबरसा राज थानाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्त के उपर भुमि विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने, हाथ का हड्डी तोड़ने, जेबरात की छिनताई करने और शर्मनाक हरकत करने की आरोप है। फलस्वरूप थाना काण्ड संख्या 83/2024 के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।