भाकपा के राष्ट्रीय नेता कामरेड अतुल कुमार अंजान व ब्रजकिशोर पांडेय के निधन से वामपंथी सहित सभी धर्म निरपेक्ष पार्टीयों को बहुत बड़ी छति :- ओमप्रकाश
सहरसा:- शहीद जयप्रकाश भवन गांधी पथ सहरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान व प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष साहित्यकार के समालोचक ब्रजकिशोर पाण्डेय की श्रद्धांजलि सभा भाकपा जिला सचिव कामरेड परमानंद ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि कामरेड अंजान ने छात्र संगठन एआईएसएफ से अपनी राजनीति की शुरुआत किया इलाहाबाद विश्वविद्यालय से चार बार छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए छात्र आन्दोलन के चेहेते के रूप में विख्यात थें उन समय एक नारा प्रसिद्ध हुआ था मेरी जान तेरी जान अतुल अंजान अतुल अंजान ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि तेरी शख्ससियत से सवक लेगी नई नस्ले जो वही मंजिल पर पहुंचा है जो अपने पांव पर चलता हैं डुबो देता है कोई नाम तक भी खानदानों के किसी के नाम से मशहूर होकर गांव चलता हैं। श्रद्धांजलि देते किसान सभा के राज्य नेता कामरेड गणेश प्रसाद सुमन ने कहा कि स्वामी नाथन आयोग के सदस्य के रूप में उन्हें ने किसानों के हित में आयोग के सिफारिशों को मजबूत किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कामरेड अंजान दा व ब्रजकिशोर दा को वर्तमान में निधन से वामपंथी सहित सभी धर्म निरपेक्ष पार्टीयों को बहुत बड़ी छति हुई है जिसका बाद में भी भरपाई संभव नहीं है। सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द कुमार, सीटू के मो नसीम उद्दीन,राजद के जिला अध्यक्ष मो ताहिर, प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, कांग्रेस नेता सत्यनारायण चौपाल,माले के सीताराम यादव, कुन्दन यादव, विजय कुमार यादव,विनय कुमार वर्मा,खारानंद ठाकुर, शंकर कुमार,भवेश यादव, राजकुमार चौधरी, उमेश चौधरी, विन्देश्वरी सहनी आरण सिंह रमेश यादव टुनटुन चौधरी राजा भगत, अमर कुमार पप्पू, प्रभुलाल दास, उमेश चौधरी, रामविलास साह, निरंजन आदि मौजूद थें।