सहशौल पंचायत के गड़ेरी टोला में अचानक आग लगने से दो घर जलकर हुई राख

 सहशौल पंचायत के गड़ेरी टोला में अचानक आग लगने से दो घर जलकर हुई राख

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के सहशौल पंचायत अन्तर्गत गड़ेरी टोला में अज्ञात कारणों मध्य रात्रि में लगी आग से एक ही परिवार का दो घर जलकर राख हो गई। जिसमें दैनिक उपयोग की सभी सामान अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, नगदी सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। 
मालुम हो कि आग गड़ेरी टोला के वार्ड क्रमांक 07 निवासी बेचन मिस्री के घर मध्य रात्रि में अचानक लगी थी। कहा जाता है कि जबतक आग लगने की खबर लोगों को मिली तबतक में आग ने पीड़ित परिवार के दो घरों को जला कर राख कर दी थी। ग्रामीणों के नहीं जुटने से आग और भयावह स्थिति उत्पन्न कर और घरों को अपने आगोश में कर लेती लेकिन ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। 
ज्ञात हो कि पीड़ित व्यक्ति बेचन मिस्री ने सोनबरसा राज प्रखण्ड के सीओ को आवेदन पत्र देकर मुआवजा राशि की मांग किया है। वहीं पंचायत के मुखिया सह प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच कर पिड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते  हुए मदद करने की भरोसा दिलाया है।