भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के अध्यक्षता में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पूर्व राज्य सभा सांसद स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी का श्रद्धांजलि सभा किया आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । आज भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह के अध्यक्षता में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पूर्व राज्य सभा सांसद स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी का श्रद्धांजलि सभा किया आयोजित।
इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला, मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने कहा कि छात्र राजनीतिक से निकलकर बूथ अध्यक्ष से लेकर राज्यसभा तक का सफर तय किया और सबसे बड़ी बात उन्होंने चारों सदन में पहुंचने का काम किया।
अमरेंद्र कुमार सिंह बवन ने कहा कि हम लोग कोशी कॉलेज में एक साथ छात्र राजनीति करते थे और वह हमारे राजनीतिक गुरु थे और उन्हें आदर्श मानकर राजनीति करने की जरूरत समझा। उन्होंने किस तरह बिहार में भारतीय जनता पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का काम किया। वह सभी को सिखने की जरूरत है।
मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि उनका जाना बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी छती है इसकी भरपाई आने वाले समय में मुश्किल है। उनका किसी न किसी मुद्दे पर अखबार में रोज स्टेटमेंट छपता था। साथ ही साथ उन्होंने सभी को मार्गदर्शन भी करवाया करते थे।
इस अवसर पर नगर पंचायत सोनवर्षा के मुख्य पार्षद सह भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनीष कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बवन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, मंडल मंत्री विक्रम शाह, राजीव कुमार सिंह, जनार्दन शाह, अरुण कुमार सिंह, राकेश कुमार भगत, सचिन कुमार सिंह, भगवान शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।