स्टेट बोरिंग का ट्रांसफर्मर की सामान हुई चोरी पटवन व्यवस्था हुआ ठप किसानों में छाई मायुसी

स्टेट बोरिंग का ट्रांसफर्मर की सामान हुई चोरी पटवन व्यवस्था हुआ ठप किसानों में छाई मायुसी

स्टेट बोरिंग का देखभाल करने वाले कर्मचारी चन्द्रकिशोर साह ने विद्दुत विभाग और सोनबरसा राज थाना में आवेदन पत्र के मध्य से दिया सूचना

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में विद्दुत तार, ट्रांसफर्मर का तेल, क्वायल और ब्रैकेट एवं लोहा पोल की चोरी करने वाले चोरों का सक्रियता से जहाँ एक ओर बड़े पैमाने पर सरकारी सामानों का चोरी बढ़ गई है वहीं किसानों को खेत पटवन करने के लिए भारी रुकावट और समस्या उत्पन्न हो गया है। बावजूद सोनबरसा राज प्रखण्ड के विद्दुत विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा विद्दुत लाईन की पैट्रोलिंग नहीं करने से जनता व किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। 
मालुम हो कि मिली जानकारी के अनुसार प्रखण्ड क्षेत्र के देहद पंचायत अन्तर्गत मोहनपुर गाँव के वार्ड क्रमांक 14 में लगे स्टेट बोरिंग का ट्रांसफर्मर का सभी सामान अज्ञात चोरों ने रात्रि में चोरी कर लिए जाने से किसानों के समक्ष पटवन की संकट उत्पन्न हो गई है। घटना के बाद स्टेट बोरिंग की देखभाल कर रहे मोहनपुर गाँव निवासी चन्द्रकिशोर साह ने एक आवेदन पत्र के माध्यम से विद्दुत विभाग और सोनबरसा राज थाना को सूचना दिया गया है। आवेदन पत्र में लिखा है कि अज्ञात चोरों के द्वारा स्टेट बोरिंग के लिए लगे ट्रांसफर्मर को बिजली के खम्भा से उतारकर उसमें लगे सभी कीमती सामान सहित ताम्बे का क्वायल आदि चोरों ने चोरी कर लिया है। इससे पूर्व भी स्टेट बोरिंग का पाईप काटकर चोर पिछले वर्ष चोरी कर ले गया था। चोरी की घटना का पता तब चली जब किसानों ने सुबह सुबह अपने खेत देखने आदि के लिए गए तो देखा कि स्टेट बोरिंग का ट्रांसफर्मर जमीन पर बिखरा खुला हुआ पड़ा था। फिर मैं सूचना देने हेतु आवेदन पत्र विद्दुत विभाग और सोनबरसा राज थाना में दिया हूँ। 
ज्ञात हो कि इसी तरह से सोहा गाँव के बहियार में भी विद्दुत विभाग के द्वारा खेत की पटवन हेतु किया गया विद्युतिकरण करने के कुछ ही दिनों बाद अज्ञात चोरों ने विद्दुत तार और ट्रांसफर्मर का तेल आदि का चोरी कर लेने से किसानों का खेत पटवन कार्य ठप है। इस दिशा में विद्दुत विभाग के द्वारा दो वर्ष से कोई पहल नहीं किये जाने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। 
इस दिशा में विद्दुत विभाग की लापरवाही कहिये या फिर मिली भगत कारण जहाँ भी इस तरह की घटना हुई है उसे देखने के बाद ऐसा लगता ही नहीं है कि बिना प्रशिक्षित विद्दुत मिस्री चोरों के माध्यम से उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। दूसरी बात यह कि विद्दुत मिस्री के द्वारा विद्दुत लाईन की प्रतिदिन पैट्रोलिंग नहीं करना भी विद्दुत सामग्रियों का चोरी होना और विद्दुत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होना भी मुख्य कारण बताया जा रहा है। अब देखना है कि सोनबरसा राज थाना पुलिस उक्त मामले को कैसे देखते हैं। लगातार हो रही विद्दुत सामग्री का चोरी होने से विद्दुत आपूर्ति में बड़े पैमाने पर रुकावट देखी जा रही है।